India

PM मोदी-पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखने वाले ये शख्स कौन? Photo हो रही वायरल

N
ABP News
September 14, 20263 min read
PM मोदी-पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखने वाले ये शख्स कौन? Photo हो रही वायरल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चर्चा के दौरान की एक तस्वीर वायरल हो रही है. उसमें एक शख्स नजर आ रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तमाम बातें कहीं जा रही हैं, ऐसे में समझते हैं कि वो शख्स हैं कौन?

जिस शख्स को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के बीच चर्चा है, वो भारत के साल 2017 बैच के IFS अधिकारी हैं. उनका नाम सिद्धार्थ बाबू है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब सिद्धार्थ पीएम मोदी के साथ नजर आए हैं. वह अक्सर राजनियिक यात्राओं के दौरान पीएम मोदी के साथ नजर आते हैं. सिद्धार्थ बाबू की अधिकारियों में अपनी पहचान है. इनका काम है, अनुवाद करना. यानी ट्रांसलेटर की भूमिका सिद्धार्थ बेहतर तरीके से निभा रहे हैं.

View this post on Instagram

पीएम मोदी के अनुवादक के तौर पर निभाते हैं अहम भूमिका

जब भी पीएम मोदी से किसी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राजनयिक से उनकी ही भाषा में बात करते हैं, तो सिद्धार्थ का काम है, कि उस भाषा को समझकर उसका अनुवाद करना और पीएम मोदी कुछ बोलते हैं, तो वो अन्य विदेशी नेताओं तक उनकी बात पहुंचाते हैं. सिद्धार्थ बाबू विदेश मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले बीजिंग, अमेरिका में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, एक IFS अधिकारी के तौर पर.

किस राज्य के रहने वाले हैं सिद्धार्थ बाबू?

सिद्धार्थ बाबू के बारे में बताया जाता है कि उनको कई भाषाओं का ज्ञान है. वह दक्षिण भारत के केरलम राज्य के रहने वाले हैं. उनको रूस की भाषा के अलावा इन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है. इन्हें मलायलम, हिन्दी, इंग्लिश का भी बहुत अच्छा ज्ञान है.

सिद्धार्थ बाबू एक बेहतरीन IFS अधिकारियों में गिने जाते हैं. उन्होंने पीएम मोदी के साथ कई विदेश यात्राओं को किया है. अक्सर इस तरह की सिचुएशन में सिद्धार्थ पीएम मोदी के साथ साये की तरह नजर आते हैं.

Topics & Tags:#India
PM मोदी-पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखने वाले ये शख्स कौन? Photo हो रही वायरल | BharatSay.com