India

'राष्ट्रपति से मिलकर खुशी हुई...', पुतिन से मिलने के बाद PM मोदी का रिएक्शन

N
ABP News
September 11, 20263 min read
'राष्ट्रपति से मिलकर खुशी हुई...', पुतिन से मिलने के बाद PM मोदी का रिएक्शन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिश्केक में हमारी मुलाकात के दो सप्ताह से कम समय के बाद दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर खुशी हुई है.

पीएम मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आज की बैठक के दौरान हमने इस बारे में बात की. आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030 के कार्यान्वयन सहित घनिष्ठ व्यापार संबंध, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, रक्षा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग, ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान भारत के प्रयासों का उद्देश्य हमारे गृह कल्याण को आगे बढ़ाना था.'

इस साल ब्रिक्स 20 साल मना रहा है

पीएम ने कहा, 'इस साल हम ब्रिक्स के 20 साल मना रहे हैं. 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तो इसमें सिर्फ 4 देश थे. आज ब्रिक्स और उनके पार्टनर को मिलाकर 21 देशों का हमारा परिवार है. आज BRICS के देश दुनिया की 50 प्रतिशत जनसंख्या, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक ट्रेड को प्रदर्शित करते हैं. इतना ही नहीं, इन वर्षों में जहां ग्लोबल GDP करीब ढाई गुना हुई है, वहीं BRICS देशों की कंबाइन GDP करीब साढ़े चार गुना हुई है. BRICS देश ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के लिए अहम केंद्र के तौर पर भी बन रहे हैं. हमारे देशों में इनोवेशन के लिए नई संभावनाएं आकार ले रही हैं, जिनमें जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकें तक शामिल हैं. ब्रिक्स का बढ़ता दायरा, रफ्तार और उम्मीदें हम सबके बीच साफ तौर पर दिखाई देती हैं. भारत में आयोजित यह फोरम अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिजनेस फोरम है.'

इस बार 200 वुमेन इंटरप्रेन्योर शामिल हुई हैं

पीएम मोदी ने कहा, 'इस ब्रिक्स की थीम है, Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability. यह अनिश्चिता के बीच हम तेजी से विकास कर रहे हैं. यूपीआई ने डि़जिटल ट्रांजेक्शन को गति दी है. उर्जा और तकनीक के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. हम मेक इन इंडिया, इनोवेट विद इंडिया, स्केल विद वर्ल्ड पर काम कर रहे हैं. आज भारत स्टार्टअप के माध्यम से भारत ग्लोबल सॉल्युशन का हब बन रहा है. आज दुनिया में ट्रेड बैरियर बढ़ रहे हैं लेकिन हमारा ट्रेड ब्रिज भी लगातार बढ़ रहा है. वहीं भारत आगे बढ़ रहा है. ब्रिक्स में भी हमारी अप्रोच यही है. बैरियर को कम करना, व्यापार को बढ़ाना, भारत फ्रीडम ऑफ नेविगेशन का दृढ़ समर्थक है. मुझे खुशी है कि इस ब्रिक्स स्म्मेलन में 200 वुमेन Entrepreneur शामिल हुई हैं.'

Topics & Tags:#India