India

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'

N
ABP News
October 18, 2026•2 min read
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन-  'यही होता है जब...'

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि स्टूडेंट और प्रोटेस्टर्स पर सख्ती करने की बजाय, पुलिस को असली अपराधियों पर ध्यान देना चाहिए. ऐसा तब होता है, जब सरकार और पुलिस की प्राथमिकताएं पूरी तरह से गलत हों.

दीपके का बयान ऐसे वक्त आया है, जब कई प्रदर्शनकारी और छात्रों को दिल्ली और मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था. अब टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

दो अज्ञात लोगों ने किया हमला

घटना मुंबई के जुहू में स्थित पुष्पा पार्क की है. जब टाइगर गाड़ी से निकल रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटोवाले को चोट लगी है. मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया है कि 15 टीमें गठित की गई है. घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. वे घायल नहीं हुए हैं. मामले की जांच जारी है.

टाइगर खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे

इधर, ड्राइवर को उल्टे हाथ में गोली लगी, जिसके बाद खुद टाइगर ने गाड़ी की कमान संभाली. घटना से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे. इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है.

मुंबई पुलिस की 8 टीमें आरोपियों की तलाश में रवाना

इधर, मुंबई पुलिस की 8 टीमें आरोपियों की तलाश में रवाना हो चुकी है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. कुर्ला, बांद्रा, कल्याण और दादर रेलवे स्टेशन पर पुलिस की टीमें रवाना हुई हैं. एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारियों ने नानावटी अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की. पुलिस ने श्रॉफ से भी शुरुआती पूछताछ की है. इधर खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने भी टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से फोन पर बातचीत की और सुरक्षा का आश्वासन दिया है. उन्हें कहा कि सरकार उनके साथ है. कोई भी डराएगा धमकाएगा पुलिस और सरकार उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Topics & Tags:#India
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...' | BharatSay.com