India

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'

N
ABP News
August 23, 20262 min read
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'

अरुणाचल प्रदेश से सांसद और भारत सरकार में संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए यूजर्स के प्रतिक्रिया पर जवाब दिया है. यूजर्स ने रिजिजू की तुलना राहुल गांधी से की थी. बस इसी बात पर मोदी सरकार में मंत्री ने जवाब दिया है.

किरेन रिजिजू ने एक पोस्ट किया था. इसमें वह नदी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में वीडियो कैप्शन पर उन्होंने लिखा था कि अगर आपको तैरना नहीं आता है, तो कभी भी गहरे पानी में न जाएं. नदी में कई लोग डूब चुके हैं. अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं. इसी वीडियो पर यूजर्स ने उनकी तुलना राहुल गांधी से की थी. यूजर्स ने कहा था कि आप राहुल गांधी जैसा कर रहे हैं. इसपर रिजिजू ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का डेली रूटीन है.

'मैं यहां का खिलाड़ी हूं', एक्स पर पोस्ट कर बोले किरेन रिजिजू

उन्होंने उसी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, कई लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी जैसा ही कर रहा हूं. हो सकता है कि राहुल जी ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग लेते हों, लेकिन मेरे लिए तो यह रोजमर्रा की बात है. मैं इसके लिए कोई ट्रेनिंग नहीं लेता, क्योंकि बचपन से ही ये सब मेरे लिए बच्चों का खेल रहा है. मेरी जिंदगी रोमांच भरी रही है. मैं यहां का खिलाड़ी हूं.

किरेन रिजिजू इस वीडियों शॉर्ट और इनर वियर पहने हुए नजर आ रहे हैं. वह सीधे नदी में छलांग लगाते हैं और फिर कुछ देर तक तेज धार में बहती हुई नदी में स्विमिंग करते हैं. कुछ देर बाद वह नदी से बाहर आते हैं. उनके इस एथलीटिक एक्टिविटी को देखकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट भी किए हैं. हालांकि, राहुल गांधी से तुलना करने पर उन्होंने एक और प्रतिक्रिया दी है.

Topics & Tags:#India
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...' | BharatSay.com