India

राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा, खोलेंगे सौगातों का पिटारा

N
ABP News
August 26, 20262 min read
राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा, खोलेंगे सौगातों का पिटारा


रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह उत्तर प्रदेश की राजधानी को विकास की कई बड़ी सौगातें देंगे. इस दौरे का मुख्य मकसद लखनऊ में चल रही बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और जन-सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को नई रफ्तार देना है. राजनाथ सिंह का यह दौरा 28 अगस्त से 30 अगस्त के बीच होगा. इस दौरान वह लखनऊ में विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक, राजनाथ सिंह 28 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे. शाम करीब 6:20 बजे वह कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे.

29 अगस्त को कई कार्यक्रम

29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे राजनाथ सिंह बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे गोमती नगर के विशाल खंड में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे.

फ्रेगरेंस पार्क का करेंगे उद्घाटन

शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहे पर फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करेंगे. इसी दौरान लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा. इसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम करीब 6:05 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचेंगे.

30 अगस्त को ‘मन की बात’ सुनेंगे

दौरे के आखिरी दिन 30 अगस्त को सुबह 10:55 बजे रक्षा मंत्री दिलकुशा लॉन पहुंचेंगे. यहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके साथ ही लखनऊ कैंट क्षेत्र की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

'कर्नाटक में अब पूरा वंदे मातरम...', राष्ट्रगीत को लेकर क्या बोले डीके शिवकुमार

रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के पास रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. शाम 4 बजे होटल ताज में आयोजित PM-SETU कार्यशाला में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे.

'आपकी बस छूट चुकी...', CBSC उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन पर बोला SC

Topics & Tags:#India
राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा, खोलेंगे सौगातों का पिटारा | BharatSay.com