India

नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'

N
ABP News
September 12, 20263 min read
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'

टीएमसी सिंबल विवाद के बीच नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर टीएमसी के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करती हैं तो हम उनके समर्थन में अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लेंगे.

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, 'हमने अपने उम्मीदवार के बारे में लगभग फैसला कर लिया है, बस घोषणा होनी बाकी है. अगर घोषणा के बाद भी ममता बनर्जी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करती हैं, तो हम उनके समर्थन में अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे. हम चाहते हैं कि ममता बनर्जी विधानसभा का हिस्सा बनें.'

उन्होंने आगे कहा, 'ममता बनर्जी ने कभी कोई सीधा विधानसभा चुनाव नहीं जीता है. हालांकि, वह उपचुनावों में बहुत असहज रहती हैं. 2021 में भी उपचुनाव ही हुआ था, क्योंकि वे नंदीग्राम में हार गई थीं, यहां तक कि उनके 'भतीजे' और उनके घर के लोगों ने भी उन्हें वोट नहीं दिया था.'

नंदीग्राम क्यों हॉटसीट?

नंदीग्राम राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक है. यह वही सीट है, जहां 2021 में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था. 2021 और 2026 में यह बीजेपी की मजबूत सीट बनकर उभरी. शुभेंदु अधिकारी ने यहां से पहले ममता बनर्जी को हराया तो इस बार पवित्र कर को शिकस्त दी थी.

TMC सिंबल विवाद: कल्याण बनर्जी बोले - 'चुनाव आयोग हमारे जवाब से...'

6 अक्तूबर को होगी वोटिंग, 9 को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने बंगाल की नंदीग्राम, रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. इन सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है. चुनाव से जुड़े जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है. उधर कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने यहां से मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है.

टीएमसी सिंबल विवाद पर क्या कहा?

उधर, टीएमसी सिंबल विवाद को लेकर इलेक्शन कमीशन के साथ हुई बैठक को लेकर ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, 'मैं यह नहीं बता सकता कि क्या बातचीत हुई, लेकिन यह बहुत फायदेमंद रही. उनके कई सवाल थे, हमने उनके जवाब दिए और कुछ दस्तावेज दिखाए. चुनाव आयोग ने दस्तावेजों को जमा करने के लिए कहा था. हम ऐसा करेंगे, क्योंकि हम TMC हैं. हमें उम्मीद है कि एक लोकतांत्रिक पार्टी के तौर पर हमें उन सभी दस्तावेज़ों का पालन करना होगा जो हमने दिए हैं.'

BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'

Topics & Tags:#India
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...' | BharatSay.com