India

'पनीर लबाबदार से लेकर फ्रूट क्रीम जलेबी तक...', ब्रिक्स नेताओं का डिनर मेन्यू आया सामने

N
ABP News
September 12, 20262 min read
'पनीर लबाबदार से लेकर फ्रूट क्रीम जलेबी तक...', ब्रिक्स नेताओं का डिनर मेन्यू आया सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिक्स देशों के गेस्ट के लिए डिनर का आयोजन किया गया है. अब इस डिनर से जुड़ा मेन्यू सामने आया है. इसमें कई तरह की भारतीय डिश शामिल हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत ब्रिक्स के सदस्यों देशों के मेहमान किन भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेंगे, इसकी पूरी डिटेल आई है.

मेन्यू के मुताबिक, स्टार्टर के तौर पर खांडवी मिल-फ्यूई रखी गई है. इसे बेसन का स्टीम किया हुआ रोल, जिस पर राई, नारियल और करी पत्ते का तड़का लगाया गया है. इसे केसर-आम, माइक्रो ग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग के साथ परोसा जाता है. इसके खुम्ब गलोटी नाम की डिश भी है. इसे पुदीने के पर्ल्स के साथ पैन ग्रिल्ड नरम मशरूम कबाब, जिन्हें शीरमल ब्रेड के ऊपर परोसा जाता है.

मेन कोर्स में क्या क्या है?
इसके अलावा पीएम मोदी की ओर से आयोजित इस डीनर मेन्यू के मेन स्टार्टर में पनीर लबाबदार से लेकर गुच्छी मार्मिक, केसर, किशमिशन और मामरा बदाम के साथ पकाए गए हिमाचली गुच्छी मशरूम और मिलेट पुलाव जिसे बासमती चावल और बाजरे/ मिलेट्स के साथ तैयार किया जाता है. बीट रूट रायता शामिल है. मीठे में शहतत फिरनी यह दूध और चाव की फिरनी, इसके ऊपर मीठे शहतूत और सोने का वर्क लगा है. साथ ही पुरानी दिल्ली की फ्रूट क्रीम जलेबी के साथ शामिल है.

डिनर में कौन-कौन मौजूद?

भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वैश्विक नेता मौजूद हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए भव्य डिनर का आयोजन किया है.

Topics & Tags:#India
'पनीर लबाबदार से लेकर फ्रूट क्रीम जलेबी तक...', ब्रिक्स नेताओं का डिनर मेन्यू आया सामने | BharatSay.com