India

‘...मेरा साया साथ होगा’, केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का तंज, जानें क्या कहा?

N
ABP News
September 12, 20262 min read
‘...मेरा साया साथ होगा’, केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का तंज, जानें क्या कहा?

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार (12 सितंबर, 2026) को हुई बैठक के बाद ब्रिक्स के सदस्य देशों की तरफ से अपनाए गए दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 यानी दिल्ली घोषणापत्र 2026 को लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसने के लिए बॉलीवुड के एक पुराने और मशहूर गाने ‘तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा’ का इस्तेमाल किया.

दरअसल, कांग्रेस के संचार विभाग के इनचार्ज, महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने दिल्ली घोषणापत्र 2026 को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उनके पोस्ट करने के पीछे का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की कूटनीतिक विरासत और 18वें ब्रिक्स समिट में अपनाए गए डिक्लेरेशन में उसकी मौजूदगी को प्रकाश में लाना था.

एक्स पोस्ट में क्या बोले कांग्रेस नेता?

कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 की पैरा 16 के बारे में बताया, जिसमें इंडोनेशिया के बांडुंग में 1955 में हुए एशियन-अफ्रीकन कॉन्फ्रेंस और समानता, आजादी, नॉन-इंटरवेंशन और म्यूचुअल बेनिफिट्स के सिद्धांतों का जिक्र किया गया है.

जयराम रमेश ने कहा, ‘अभी-अभी ब्रिक्स समिट में अपनाए गए नई दिल्ली घोषणापत्र के पैरा 16 में कहा गया है, ‘हम इंडोनेशिया के बांडुंग में 1955 में आयोजित एशियन-अफ्रीकन कॉन्फ्रेंस को याद करते हैं, जिसमें समानता, आजादी, नॉन-इंटरवेंशन और म्यूचुअल बेनिफिट्स के सिद्धांतों के साथ अन्य सामान्य सिद्धांतों की घोषणा की गई थी. हम इस बात पर जोर देते हैं कि ज्यादा न्यायपूर्ण, समावेशी और रिप्रेजेंटेटिव मल्टीलेटरल सिस्टम की दिशा में कोशिश करते वक्त बांडुंग स्पिरीट एक महत्वपूर्ण रेफ्रेंस का काम करती है.’

उन्होंने कहा, ‘यहां 22 अप्रैल, 1955 की दोपहर को उस ऐतिहासिक बैठक के दौरान जवाहर लाल नेहरू की तरफ से लिखे गए कुछ नोट्स हैं. विनीत ठाकुर ने हाल ही में बांडुंग में पंडित नेहरू की ओर से लिखे गए इन नोट्स के साथ अन्य नोट्स, डूडल्स और टिप्पणियों पर एक शानदार लेख लिखा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस पुराने हिट गाने को याद कीजिए- तू जहां जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा.’

यह भी पढ़ेंः Xप्लेन: BRICS समिट में पहले दिन क्या-क्या हुआ? जानिए एक-एक घटना का हिसाब

Topics & Tags:#India
‘...मेरा साया साथ होगा’, केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का तंज, जानें क्या कहा? | BharatSay.com