Science

किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?

N
ABP News
October 15, 2026•3 min read
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?

Haier ने भारतीय बाजार में एक नया प्रीमियम फ्रिज पेश किया है. इसका डिजाइन आम फ्रिज से अलग है. इसमें सामान रखने के लिए एक या दो नहीं, बल्कि पांच दरवाजे दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला पांच दरवाजों वाला साइड-बाय-साइड फ्रिजरेटर है. इसमें खाने-पीने की अलग-अलग चीजों को रखने के साथ उनकी फ्रैशनेश बनाए रखने के लिए कई खास फीचर्स मिलते हैं.

Haier ने नोएडा में आयोजित अपने Elevate With Haier इवेंट के दौरान इस फ्रिज के साथ M3 सीरीज की नई वॉशिंग मशीन और किचन अप्लायंसेज की नई रेंज भी पेश की है. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान In-Vista फ्रिज के डिजाइन और इसकी अलग-अलग स्टोरेज सुविधाओं ने खींचा है. तो आइए जानते हैं कि इसमें और क्या खास है.

Haier के 5-डोर फ्रिज में क्या खास है

Haier In-Vista में पांच दरवाजों के साथ पांच अलग-अलग कूलिंग जोन दिए गए हैं. पूरे फ्रिज में सामान रखने के लिए 12 स्टोरेज सेक्शन मिलते हैं. इनमें Fridge Zone, MRA Fresh Zone, Magic Convertible Zone, Freezer Zone और Deep Freeze Zone शामिल हैं. इसका Magic Convertible Zone भी खास है. इसमें तापमान को -20 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है. जरूरत के अनुसार इस हिस्से को फ्रिज या फ्रीजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

फ्रैशनेस के लिए खास तकनीक

फ्रिज में रखी सब्जियों और फलों की नमी बनाए रखने के लिए इसमें MRA Fresh Technology दी गई है. कंपनी के मुताबिक, इसका सीलबंद ड्रॉअर 90 प्रतिशत से ज्यादा ह्यूमिडिटी बनाए रखने में मदद करता है. वहीं इसके Deep Freeze Zone में तापमान -30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कंपनी के अनुसार, इसका बॉटम कूलिंग सिस्टम हवा को 50 प्रतिशत तेजी से फैलाता है और तापमान में होने वाले बदलाव को 0.1 डिग्री सेल्सियस से कम रखने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें ABT Pro स्टरलाइजेशन फीचर भी मिलता है.

यह भी पढ़ें - आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ

डिजाइन के साथ मिलती हैं स्मार्ट सुविधाएं

Haier In-Vista फ्रिज में Ornate Black स्टोन-टेक्सचर्ड फिनिश के साथ सेंसर वाली लाइटिंग दी गई है, जो अंदर रखे सामान को देखने में मदद करती है. Haier के ऐप से खाने की चीजों की एक्सपायरी, बर्फ बनने की प्रक्रिया और स्टरलाइजेशन को मॉनिटर किया जा सकता है. इसकी खास तकनीक फ्रिज को दोनों तरफ बिना गैप के लगाने की सुविधा देती है, जबकि हाइड्रोलिक हिंज दरवाजे को 113 डिग्री तक खोलने और 45 डिग्री पर अपने आप बंद होने में मदद करते हैं.

Haier In-Vista फ्रिज की कीमत कितनी है?

भारत में Haier In-Vista पांच दरवाजों वाले साइड-बाय-साइड फ्रिज की कीमत 2,59,990 रुपये है, इसे कंपनी की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. यह फिलहाल Ornate Black कलर में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें - वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

Topics & Tags:#Science
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास? | BharatSay.com