Science

Best Games 2026: शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स

N
ABP News
October 31, 2026•3 min read
Best Games 2026: शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स

Best Games 2026 : गेमिंग की दुनिया में हर साल कई नए टाइटल्स दस्तक देते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी कहानी, शानदार ग्राफिक्स और गेमप्ले के दम पर खिलाड़ियों के साथ-साथ गेम क्रिटिक्स का भी दिल जीत पाते हैं. साल 2026 में भी ऐसे कई गेम सामने आए हैं, जिन्होंने अलग-अलग जॉनर में अपनी खास पहचान बनाई है. कहीं दोस्तों के साथ मिलकर एक बड़ी दुनिया एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है, तो कहीं रेसिंग, एक्शन, हॉरर और एडवेंचर का जबरदस्त एक्सपीरियंस मिलता है. इस साल अब तक रिलीज हुए गेम्स की रेटिंग पर नजर डालें तो Big Walk सबसे आगे है. तो आइए जानते हैं कि 2026 के बेस्ट गेम्स कौन-से हैं.

2026 के टॉप गेम्स में शामिल हैं ये नाम

1. Big Walk - इस साल का सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाला नया गेम Big Walk है. इसे 91 का Metascore मिला है. इसमें खिलाड़ी दोस्तों के साथ ऑनलाइन एक बड़ी खुली दुनिया में घूम सकते हैं और मिलकर पहेलियां सुलझा सकते हैं. यह गेम 4 अगस्त को PC, PS5 और Switch 2 के लिए रिलीज हुआ.

2. Forza Horizon 6 - रेसिंग पसंद करने वालों के लिए यह गेम खास है. इसमें जापान की लोकेशन को ओपन वर्ल्ड के रूप में दिखाया गया है. खिलाड़ी 550 से ज्यादा असली कारों के साथ शहरों की सड़कों और पहाड़ी रास्तों पर रेसिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं.

3. Mina the Hollower - Shovel Knight बनाने वाले Yacht Club Games का यह नया एक्शन-एडवेंचर गेम है. इसमें Mina नाम की किरदार को एक श्रापित द्वीप को बचाना है. दुश्मनों से लड़ने और जमीन के नीचे जाकर रास्ते तलाशने जैसे ऑप्शन इसमें मिलते हैं.

यह भी पढ़ें - Samsung Sleep Apnea Detection: रातभर सांसों पर नजर रखेगी Samsung की टेक्नोलॉजी, कैसे करेगी काम?

4. Trails in the Sky 2nd Chapter - यह एक JRPG गेम है, जिसमें Estelle Bright अपने साथी Joshua की तलाश में निकलती है. इस दौरान उसे Ouroboros संगठन का सामना भी करना पड़ता है.

5. Resident Evil Requiem - इस हॉरर गेम में Grace Ashcroft और Leon S. Kennedy की कहानी दिखाई गई है. जहां Grace के हिस्से में सर्वाइवल हॉरर का एक्सपीरियंस आता है, वहीं Leon के साथ एक्शन देखने को मिलता है.

गेमिंग के शौकीनों के लिए साल में अभी और मौके

2026 में अब तक कई बड़े गेम रिलीज हो चुके हैं, लेकिन साल खत्म होने से पहले भी कुछ बड़े टाइटल्स का इंतजार है. इनमें GTA 6 और World of Warcraft: Forever जैसे गेम शामिल हैं, जिनसे गेमिंग की दुनिया में हलचल बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल, इस साल की रेटिंग बताती है कि ओपन-वर्ल्ड रेसिंग से लेकर हॉरर और लाइफ सिमुलेशन तक, गेमर्स के पास खेलने के लिए कई अलग-अलग ऑप्शन मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें - Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट

Topics & Tags:#Science
Best Games 2026: शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स | BharatSay.com