India

H1N1 की दो वैक्सीन पर असमंजस, ICMR ने कहा- ‘मौजूदा स्ट्रेन पर दोनों प्रभावी’

N
ABP News
September 10, 20262 min read
H1N1 की दो वैक्सीन पर असमंजस, ICMR ने कहा- ‘मौजूदा स्ट्रेन पर दोनों प्रभावी’

मौसमी इंफ्लुएंजा यानी फ्लू की वैक्सीन को लेकर सामने आई कुछ रिपोर्ट्स पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने स्पष्टीकरण जारी किया है. ICMR ने कहा कि उसकी तरफ से वैक्सीन को लेकर हाल में कोई नई या ताजा एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. मीडिया में सामने आई कुछ खबरें करीब दो महीने पहले मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के लिए जारी किए गए ICMR के एक नोट पर आधारित प्रतीत होती हैं.

ICMR के मुताबिक, यह नोट डॉक्टरों को इंफ्लुएंजा के इलाज और क्लीनिकल मैनेजमेंट के संबंध में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से जारी किया गया था. इसे किसी नई या हालिया वैक्सीन एडवाइजरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. नॉर्दर्न हेमिस्फियर वैक्सीन की प्राथमिकता पर ICMR ने कहा कि मौसमी इन्फ्लुएंजा के लिए Northern Hemisphere Vaccine को प्राथमिकता दी जाती है. हालांकि, अगर यह वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, तो साउदर्न हेमिस्फियर वैक्सीन (Southern Hemisphere Vaccine) भी ली जा सकती है, क्योंकि मौजूदा समय में फैल रहे H1N1 स्ट्रेन के खिलाफ दोनों वैक्सीन प्रभावी हैं.

भारत में फ्लू की वैक्सीन उपलब्ध

ICMR ने उन खबरों को भी स्पष्ट किया है जिनमें फ्लू की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई थी. परिषद के अनुसार, भारत में उपयुक्त मौसमी इन्फ्लुएंजा वैक्सीन उपलब्ध हैं. इनमें Northern Hemisphere Vaccine भी शामिल है और इन्हें प्रमुख फार्मेसी के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है. ICMR ने कहा कि लोग अपनी इच्छा के अनुसार फ्लू की वैक्सीन लगवा सकते हैं. खास तौर पर उन लोगों के लिए इसका महत्व अधिक है, जिनमें इन्फ्लुएंजा संक्रमण के गंभीर रूप लेने का खतरा ज्यादा रहता है.

इन लोगों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

ICMR ने मौसमी इन्फ्लुएंजा वैक्सीनेशन की सलाह खासतौर पर उन लोगों के लिए दी है, जिन्हें गंभीर बीमारी का अधिक जोखिम रहता है. इनमें बुजुर्ग लोग, गर्भवती महिलाएं, पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग, कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्ति शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः वंदे मातरम विवादः ‘छह अंतरे तभी गाए जाएंगे, जब...’, DKS सरकार का बड़ा फैसला

Topics & Tags:#India