ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) के खिलाफ एक रैली के दौरान Gen Z युवाओं को एक बेहद अलग मैसेज दिया. उन्होंने कहा, ‘जो बीवी की गुलामी करता है, वही अच्छे मर्द होता है.’
उन्होंने रैली के दौरान Gen Z का आह्वान करते हुए पूछा कि तुम बदलाव लेकर आओगे या नहीं? इस पर युवाओं पर जोरों-शोर से प्रतिक्रिया देते हुए इंसाअल्लाह कहा. इसके बाद, ओवैसी ने पूछा, ‘तुम तुम्हारी अपनी तबियत पर कुरान ए सुन्नत को गालिब करोगे? तुम अपनी मस्जिदों का आबाद रखोगे? तुम अपने मा-बाप की खिदमत करोगे? तुम अपनी बहनों को उनका हिस्सा दोगे?’ इन सभी सवालों पर Gen Z युवाओं ने इंसाअल्लाह कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
ओवैसी का पीएम मोदी पर तंज
इसके बाद ओवैसी ने पूछा कि क्या तुम अपनी बीवी की गुलामी करोगे? इस पर भी भीड़ ने हामी भरी. उन्होंने कहा कि कोई परवाह नहीं. इसमें कोई डरने की बात नहीं है. वो ही अच्छा मर्द है, जो बीवी की गुलामी करता है. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, ‘मैं खड़ा हूं तुम्हारे सामने. मेरी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई है, मेरे घर में हुई है.’
UCC के खिलाफ रैली में ओवैसी का Gen Z को मैसेज
— zingabad (@zingabad) September 16, 2026
भोपाल में UCC के खिलाफ रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने Gen Z से कहा, 'जो अपनी बीवी की गुलामी करते हैं, वही अच्छे मर्द होते हैं.'@asadowaisi #AsaduddinOwaisi #UCC pic.twitter.com/36BxFW12rT
उन्होंने रैली के दौरान पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘मेरे घर में बीवी है. दूसरों के घर में नहीं है, लेकिन वे हमें बोल रहे कि आप मेरी बहनें हैं. उन पर जुल्म नहीं होना चाहिए.’
