India

Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

N
ABP News
August 11, 20262 min read
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

भारत ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को भारतीय नाम के तहत आधिकारिक नक्शे पर दर्ज किया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 किमी तक अंदर तक घुस आया है. वीडियो में एक शख्स सेल्फी कैमरे से सब रिकॉर्ड करता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में कुछ सैनिक आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, इस वायरल दावे का फैक्ट चेक करके आपको सच्चाई बताते हैं.

क्या है सच्चाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो पुराना है और इसे हालिया घटने से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. पीआईबी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया है कि ये वीडियो भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से जुड़ा पुराना वीडियो है.

पीआईबी के मुताबिक ये घटना हाल की नहीं है. फिर भी लोग इसे नए संदर्भ में जोड़कर शेयर कर रहे हैं. जिससे ऐसा लग रहा है कि वीडियो में दिखाई गई घटना हाल ही की है.

भ्रामक सामग्री से सावधान रहे
इस तरह के वीडियो से लोगों को बचने की अपील की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो या फोटो के साथ किए जाने वाले दावों को सत्य नहीं मानना चाहिए. गलत सूचना फैलाने के लिए कई लोग पुरानी फोटोज और वीडियो को नई घटना से जोड़कर शेयर करते हैं. इसलिए किसी भी तरह के वीडियो या फोटो पर बिना सच्चाई जाने विश्वास नहीं करना चाहिए.

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चीनी घुसपैठ की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि भारत-चीन की सीमाओं के पास रहने वाले लोगों की चिंताएं सुनना और जमीन पर चाकर उनकी सच्चाई जानना भी जरुरी है.

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'

Topics & Tags:#India