India

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

N
ABP News
October 16, 2026•2 min read
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

दिल्ली पुलिस ने लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम में जाते हुए अभिजीत दीपके को डिटेन कर लिया है. सीजेपी संस्थापक दीपके ने 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे इस रैली का आह्वान किया था. अब इस पर पर सीजेपी ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'तिरंगा तो लहरा कर रहेगा, रोक सको तो रोक लो.'

सीजेपी ने डिटेन का वीडियो जारी करते हुए कहा, 'अभिजीत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह सरकार युवाओं के राष्ट्रीय ध्वज लहराने से इतनी डरी हुई है.'

दीपके बोले- तिरंगा फहराना है; पुलिस बोली- डिटेन हो

इधर जिस वीडियो को जारी किया गया है, उसमें एक पुलिस अफसर अभिजीत को कहते हैं, कि यहां बीएनएसएस की धारा 163 लगी हुई है. हम आपको डिटेन कर रहे हैं. इस पर दीपके कहते हैं कि मैं तिरंगा फहराना चाहता हूं. अगर यहां रोक लगी है, तो कहीं और जगह बता दें. इसके बाद पुलिस अफसर कह रहे हैं, कि हम आपको बता देंगे, अभी आपको डिटेन किया है. इसके बाद दीपके पूछते हैं, कि मैंने तो कोई कानून नहीं तोड़ा तो अफसर कहते हैं कि आप के पीछे भीड़ है. इस पर दीपके कहते हैं, कि वो तो अकेले हैं. भीड़ नहीं मीडिया है. इसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी अभिजीत को खींचकर ले जाते हैं.

इसके अलावा एक अन्य वीडियो शेयर किया है. अभिजीत इसमें तिरंगा लहरा रहे हैं. सीजेपी ने इस पोस्ट पर कहा है कि अभिजीत की गिरफ्तारी उनके अधिकारों का घोर उल्लंघन है. यह सरकार जितने लोगों को गिरफ्तार करेगी, उतने ही और युवा सड़कों पर उतर आएंगे.

एक अन्य वीडियो में कई लोगों की भीड़ तिरंगा रैली निकालते नजर आ रही है. इसमें वो आजादी के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए कहा है कि तिरंगा तो हम लहराकर रहेंगे, रोक सको तो रोक लो.

मंडी हाउस से नेहा बोरा अरेस्ट

इधर, AISF की नेहा बोरा को मंडी हाउस से पुलिस ने हिरासत में लिया है. वीडियो जारी करते हुए नेहा बोरा ने लोगों से मंडी हाउस आकर मार्च करने का आह्वान किया था. हिरासत में लेने के बाद नेहा ने कहा भी कि ये हिंदुस्तान को बचाने की लड़ाई है. तिहाड़ भेज दीजिए.

Topics & Tags:#India