India

PM मोदी को बर्थडे विश करने में शशि थरूर कर गए गलती, बोले-'अफसोस, ऐसा...'

N
ABP News
September 18, 20263 min read
PM मोदी को बर्थडे विश करने में शशि थरूर कर गए गलती, बोले-'अफसोस, ऐसा...'

पीएम मोदी ने 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाया. पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जश्न मनाया गया. कांग्रेस के सांसद शशी थरूर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने पीएम के बर्थडे पर एक पोस्ट लिखा. जिसमें उन्होंने ग्रामर में गलती कर दी. ये गलती एक यूजर ने पकड़ ली है और अब शशि थरूर ने इसका जवाब दिया है.

ऐसे दी थी बधाई
शशि थरूर ने लिखा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. उनके लिए यह दिन बहुत सुखद हो और आने वाला साल सेहतमंद और खुशियों भरा रहे. इस मौके पर मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे हमारे प्यारे देश की सेवा इसी तरह करते रहें.

यहां कर दी मिस्टेक
शशि थरूर ने पोस्ट में 'ऑन' की जगह 'इन' लिख दिया था. ये गलती एक यूजर ने पकड़ ली और लिखा, शशि जी से व्याकरण की गलती हो गई!!! भले ही वो गलती से ही क्यों न हुई हो.

कांग्रेस सांसद ने दिया जवाब
शशि थरूर ने अपनी गलती छुपाने की जगह उस पोस्ट पर रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, 'हां, उसके जन्मदिन पर 'on' की जगह 'in' हो गया. अफसोस, ऐसा अक्सर होता है.'

ड्रामा शब्द का किया था इस्तेमाल
ग्रामर से जुड़ी यह बातचीत तब हुई है, जब पिछले महीने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बारे में एक पोस्ट में 'ड्रामा' शब्द का इस्तेमाल करने पर थरूर की आलोचना हुई थी. X पर अपनी शुरुआती पोस्ट में थरूर ने लिखा, 'कल काठमांडू के लिए निकला था, और मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि पहाड़ों में क्या ‘ड्रामा’ हुआ है और कितनी भयानक तबाही मची है.' आपदा के लिए ‘ड्रामा’ शब्द का इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी आलोचना की. कुछ लोगों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए उनके शब्दों के चुनाव पर सवाल उठाए थे.

शशि थरूर ने दी थी सफाई

ट्रोल किए जाने के बाद शशि थरूर ने इस पर सफाई दी थी. उन्होंने लिखा था, नेपाल से किए गए मेरे पहले ट्वीट में 'ड्रामा' शब्द के इस्तेमाल पर जो लोग नाराजगी जता रहे हैं, उन्हें बता दूं कि इस शब्द का मतलब सिर्फ थिएटर या नाटक से जुड़ी चीज नहीं है. इसे ऐसी स्थिति या घटनाओं की ऐसी कड़ी के तौर पर भी परिभाषित किया जाता है जिसमें जबरदस्त टकराव वाली ताकतें शामिल हों.

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'

Topics & Tags:#India
PM मोदी को बर्थडे विश करने में शशि थरूर कर गए गलती, बोले-'अफसोस, ऐसा...' | BharatSay.com