India

PM मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान से की मुलाकात, बताया क्या-क्या हुई बात

N
ABP News
September 10, 20262 min read
PM मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान से की मुलाकात, बताया क्या-क्या हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (10 सितंबर) को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की. प्रिंस रहीम भारत दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कई क्षेत्रों में साझेदारी और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि क्या-क्या बात हुई. पीएम ने इस मुलाकात को लेकर खुशी भी जाहिर की.

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, 'प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर खुशी हुई. उनके पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया. हमने हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ग्रामीण विकास, और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.'

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी की मुलाकात

इससे पहले प्रिंस रहीम विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मिले. मुलाकात के बाद एक्स पर जयशंकर ने लिखा कि प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई. आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों पर चर्चा की. साथ ही और भारत और विदेशों में संभावनाओं को लेकर मंथन किया.

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम बुधवार को भारत पहुंचे थे. 50वें इमाम के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है. 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे रहेंगे. व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, आगा खान पंचम की यह भारत यात्रा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है. प्रिंस रहीम आगा खान करीब एक सप्‍ताह तक भारत की यात्रा पर रहेंगे.

यह भी पढ़ें : इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID

Topics & Tags:#India
PM मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान से की मुलाकात, बताया क्या-क्या हुई बात | BharatSay.com