OnePlus Turbo 6Vs Launch: गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए कंपनियां अब अपने फोन में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पर खास ध्यान दे रही हैं. इसी बीच OnePlus ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs पेश किया है. कंपनी ने इसे बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के बाजार में उतारा है. यह फोन इस साल जनवरी में आए OnePlus Turbo 6V का नया वेरिएंट है. इसमें 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. तो आइए जानते हैं कि इस फोन के खास फीचर्स और कीमत क्या है.
OnePlus Turbo 6Vs के खास फीचर्स क्या हैं?
फोन की सबसे खास बात इसकी 9,000mAh की बैटरी है. इसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. सुरक्षा के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है.
144Hz डिस्प्ले के साथ गेमिंग पर फोकस
OnePlus Turbo 6Vs में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन मिलती है. इसका रेजोल्यूशन 2772 बाय 1272 पिक्सल है और यह 144Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है, जबकि सामान्य ब्राइटनेस 800 निट्स बताई गई है. इसमें 3,840Hz PWM डिमिंग और 3,200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Oppo का Crystal Shield ग्लास दिया गया है.
Snapdragon प्रोसेसर और 12GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ Adreno 810 GPU मिलता है. फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है. बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए कंपनी ने P3 Lite डिस्प्ले चिप और Lingxi Touch Core भी शामिल किया है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है.
यह भी पढ़ें - karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
कैमरा और दूसरे फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का OIS सपोर्ट वाला मुख्य कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, NFC, IR ब्लास्टर, Wi-Fi 6 और डुअल सिम 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं.
OnePlus Turbo 6Vs की कीमत
OnePlus ने चीन में Turbo 6Vs को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 3,699 चीनी युआन यानी करीब 53,000 रुपये है. यह Nova White और Orange Heart कलर में उपलब्ध है. फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें - Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?
