India

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

N
ABP News
October 28, 2026•2 min read
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

एमएलसी चुनाव नतीजों में एक भी सीट नहीं जीतने पाने के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस को मिर्ची लग गई है. राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि पीएम मोदी आगे होने वाले सभी लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें.

खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अगर नरेंद्र मोदी को इतना ही भरोसा है कि चुनाव नतीजों पर EVM का कोई असर नहीं पड़ता, तो उन्हें सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने कामों से BJP की चुनावी ताकत साबित करनी चाहिए.

खेड़ा ने अपनी पोस्ट में आगे बिंदुवार मांगें रखी हैं. इसमें पहली मांग है कि आगे होने वाले सभी लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें.

दूसरी मांग की है कि SIR को रोकें और मतदाता सूची से अवैध रूप से हटाए गए 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम वापस जोड़ें.

तीसरी मांग रखते हुए पवन खेड़ा ने कहा है कि ज्ञानेश गुप्ता को पद से हटाएं. वहीं, चौथी मांग में कहा है कि उस कानून को रद्द करें जो ज्ञानेश गुप्ता को आजीवन सुरक्षा (इम्युनिटी) देता है.

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जब तक मोदी इन मांगों पर कोई कदम नहीं उठाते, तब तक उनके दावे सिर्फ कोरी बकवास हैं. ऐसे खोखले शब्द जिन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं ले सकता.

चुनावी परिणाम पर पीएम मोदी ने कसा था तंज

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि देश के चार बढ़े राज्यों की 28 सीटें, जिनमें यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक शामिल हैं. वहां अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं?

Topics & Tags:#India
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा? | BharatSay.com