Science

Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

N
ABP News
August 14, 20263 min read
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

Instagram New Logo: इंस्टाग्राम देश में एक चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, अपनी जरूरत के हिसाब से एक्टिव रहते हैं. कुछ लोग रील्स देखने के लिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ कंटेंट क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म से हर महीने अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं. इसी कड़ी में बता दें कि कंपनी ने अब इंस्टाग्राम के लोगों में एक बड़ा बदलाव किया है. ये बदलाव करीब 10 साल बाद किया गया है. जी हां, दरअसल, अब इंस्टाग्राम का डिजाइन पहले जैसा नहीं रह गया है. आइए जानते हैं कि कंपनी ने लोगों में क्या-क्या बदलाव किए हैं.

Instagram के नाम लिखने का अंदाज बदला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Instagram का नया Wordmark पुराने डिजाइन के मुकाबले ज्यादा एडवांस और साफ-सुथरा दिख रहा है. हालांकि, कंपनी ने इंस्टाग्राम के पुराने डिजाइन को बरकरार रखने के लिए अक्षरों की बनावट में कुछ बदलाव किए हैं.

Instagram के प्रमुख Adam Mosseri के अनुसार, टॉप पर दिखने वाला ये डिजाइन काफी समय से नहीं बदला गया था. इसीलिए इसे एक नया लुक और रिफ्रेश दिखने के लिए कंपनी ने ये नया लोगो पेश किया है. कंपनी के अनुसार, ये नया लोगो पुराने डिजाइन के मुकाबले ज्यादा एडवांस और बेहतर लगता है.

पुराने Wordmark से क्यों अलग है नया डिजाइन?

आपको बता दें कि Instagram की पहचान पिछले कुछ सालों में काफी बदल चुकी है. इंस्टाग्राम से समय के साथ-साथ अपने फीचर्स, इंटरफेस और विजुअल स्टाइल को एडवांस बनाने पर ज्यादा फोकस किया है. इसीलिए ये नया लोगो भी उसी दिशा में कंपनी द्वारा लिया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

कंपनी शायद ऐसा डिजाइन चाहती है जो उसके मौजूदा विजुअल सिस्टम के साथ बेहतर तरीके से फिट हो और आज के डिजिटल डिजाइन ट्रेंड से मेल खाए. नए लोगों में कंपनी ने पुराने कर्सिव अंदाज को भी बनाए रखा है और आज के हिसाब से एक यूनिक और एडवांस रिफ्रेश लुक भी दिया है.

यूजर्स से मांगी राय

जानकारी के मुताबिक, Instagram चीफ Adam Mosseri को पहले से पता था कि नए डिजाइन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कई सारे मिले-जुले रिएक्शन आने वाले हैं. इसीलिए उन्होंने Threads पर नए डिजाइन को शेयर करते हुए यूजर्स से इस बदलाव पर अपनी राय शेयर करने की भी अपील की है. इसके बाद सोशल मीडिया पर नए Wordmark को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आने लगे हैं.

कैमरा लोगों में नहीं कोई बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने सिर्फ इंस्टाग्राम के लेटर में बदलाव किया है. ऐसे में यूजर्स को पुराना कैमरा वाला लोगो वैसे ही नजर आएगा जैसा पहले लगता था. कंपनी का मकसद यूजर्स को एक नया रिफ्रेश लुक देने का है न कि पूरे डिजाइन को बदलने का. इसीलिए कंपनी ने सिर्फ अक्षरों में बदलाव किया है जबकी कैमरा आईकन वाला लोगो पहले जैसा ही रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

iPhone यूजर्स सावधान! 110 देशों में Apple ने जारी किया Spyware अलर्ट

Topics & Tags:#Science
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव | BharatSay.com