India

चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

N
ABP News
October 30, 2026•3 min read
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश में हुई तबाही पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख प्रकट किया है. अर्नब से हुई तबाही के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों का नेतृत्व करने की अपील की. ताकि PMCARES फंड के जरिए सभी प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिल सके.

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और गहरी संवेदना जाहिर की है. उन्होंने लिखा, चक्रवात अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश में हुई जान-माल की हानि और ओडिशा में लोगों के जीवन में आए भारी व्यवधान से मैं अत्यंत व्यथित हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

केंद्र-राज्य सरकार से की अपील
उन्होंने आगे लिखा, केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों का समन्वय करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि PMCARES फंड के जरिए सभी प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिले. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे संकट में फंसे लोगों की हर संभव मदद करें.

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील की है. प्रियंका ने कहा, ''मेरी संवेदनाएं आंध्र प्रदेश के उन लोगों के साथ हैं जो चक्रवात अर्नब से हुई तबाही का सामना कर रहे हैं और ओडिशा के उन लोगों के साथ हैं जो भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं.." उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें और राहत व बचाव कार्यों में सहयोग दें.

बाढ़ को लेकर चिंता जताई
गुरुवार रात को राहुल गांधी ने चक्रवात अर्नब को लेकर हुई तबाही को लेकर गहरी चिंता जताई. उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि वे प्रभावित हर परिवार के लिए जल्द से जल्द राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करें. राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, "आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश व बाढ़ को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं. जिन परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने आगे लिखा "मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं. जिन लोगों ने अपने घर, अपनी आजीविका और अपनी सुरक्षा की भावना खो दी है."

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Topics & Tags:#India
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग | BharatSay.com