Science

दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां

N
ABP News
October 15, 2026•4 min read
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां

अगले महीने दिवाली का त्योहार है देशभर में जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं और बाजारों में त्योहारी रौनक साफ दिखने लगी है. घर की सजावट के साथ-साथ लोग इस मौके पर नई खरीदारी की लिस्ट भी बना रहे हैं. अगर आप भी इस दिवाली कोई नया गैजेट लेने की सोच रहे हैं. तो आपके लिए यह सबसे शानदार मौका है. फेस्टिव सीजन को देखते हुए बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स ने अपने ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है.

Amazon और Flipkart से लेकर क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल जैसे बड़े ऑफलाइन स्टोर्स पर भी गैजेट्स की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐपल, सैमसंग, सोनी, शाओमी, एचपी और बोट जैसी बड़ी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार डील्स पेश कर रही हैं. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और पुराने डिवाइस पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. जिससे महंगे गैजेट्स भी अब आपके बजट में आसानी से फिट हो रहे हैं. जान लें किन चीजों पर मिल रही है अच्छी डील.

ऐपल, सैमसंग और शाओमी के Smartphones पर बड़ी छूट

दिवाली सेल में सबसे ज्यादा डिमांड Smartphones की रहती है और इसी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कंपनियों ने अपने पॉपुलर मॉडल्स के दाम काफी घटा दिए हैं. अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का सपना देख रहे थे. तो ऐपल के फ्लैगशिप और पिछले मॉडल्स पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. वहीं सैमसंग ने अपनी प्रीमियम Galaxy S सीरीज से लेकर बजट M और A सीरीज के फोन्स पर तगड़ा फेस्टिव डिस्काउंट का ऐलान किया है.

इसके अलावा वनप्लस, शाओमी, रियलमी, वीवो, ओप्पो और मोटोरोला जैसी कंपनियां भी 5G स्मार्टफोन्स पर बढ़िया ऑफर्स दे रही हैं. कई ब्रांड्स अपने नए फोन्स के साथ फ्री चार्जर, ईयरबड्स या सस्ते स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान जैसे ऑफर्स भी दे रहे हैं. अगर आपके पास कोई पुराना चालू फोन है. तो एक्सचेंज ऑफर और HDFC, ICICI या SBI बैंक कार्ड के इंस्टेंट डिस्काउंट को मिलाकर आप नया स्मार्टफोन बेहद किफायती दाम में घर ला सकते हैं.


एचपी, डेल और सोनी दे रहीं तगड़ी डील्स

Smartphones के बाद लोगों की नजर सबसे ज्यादा लैपटॉप, टैबलेट और बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर टिकी हुई है. स्टूडेंट्स और ऑफिस प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए एचपी, डेल, लेनोवो और आसुस जैसी कंपनियों ने अपने लेटेस्ट और एआई-पावर्ड लैपटॉप्स पर शानदार फेस्टिव कटौती की है. इतना ही नहीं ऐपल के Macbook और iPad मॉडल्स पर भी इस वक्त साल की सबसे सस्ती डील्स लाइव हैं. जहां आप स्पेशल कूपन और बैंक कार्ड ऑफर्स का सीधा फायदा उठा सकते हैं.

दूसरी तरफ दिवाली पर घर के लिविंग रूम को नया लुक देने वालों के लिए सोनी, एलजी, सैमसंग और शाओमी ने अपने 4K और QLED स्मार्ट टीवी पर छूट शुरू कर दी है. कंपनियां बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की खरीद पर फ्री इंस्टॉलेशन, लंबी वारंटी और साउंडबार पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट जैसे ऑफर्स भी दे रही हैं जिससे कम खर्च और आसान मंथली किस्तों में आपका घर पूरी तरह स्मार्ट बन सके और परिवार के साथ त्योहार का मजा दोगुना हो जाए.


यह भी पढ़ें: वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

boAt, Noise और JBL के गैजेट्स पर इतनी छूट

अगर आपका बजट थोड़ा कम है या आप दिवाली पर दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए कोई कूल टेक गिफ्ट ढूंढ रहे हैं. तो ऑडियो और वियरेबल सेगमेंट में ऑफर्स की भरमार है. boAt, Noise, Fire-bolt और Boult ने अपनी स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरबड्स पर 50 से 70 फीसदी तक की भारी छूट पेश की है.

महज एक से दो हजार रुपये के बजट में अब एमोलेड डिस्प्ले, फिटनेस ट्रैकिंग और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली शानदार स्मार्टवॉच आसानी से मिल रही हैं. वहीं घर की दिवाली पार्टी में म्यूजिक का तड़का लगाने के लिए JBL, Sony, Marshall और Zebronic जैसी कंपनियां अपने पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर्स, पार्टी बॉक्स और नॉइज-कैंसिलेशन हेडफोन्स पर धमाकेदार फेस्टिव डील्स दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

Topics & Tags:#Science