India

'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती

N
ABP News
November 5, 2026•3 min read
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज किया है. उन्होंने कहा कि वो उनके साथ डिबेट करें. इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को जवाब दिया है. करनाल में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

अमित शाह ने कहा, ''यहां से राहुल गांधी तक आवाज जानी चाहिए. नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में जय श्री राम का नारा लगाइए. लगातार तीसरी बार देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री चुना. राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की हार हुई.''

स्पेशल सत्र बुलाने को तैयार-अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''राहुल गांधी को चैलेंज देता हूं. राहुल जी, मोदी जी की जरूरत नहीं है. चर्चा करनी है तो एक पत्र लिख दो मोदी जी को. हम एसआईआर पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं. लोकतंत्र में चर्चा के लिए संसद सर्वोपरि स्थान है. आप संसद नहीं चलने देते हो राहुल जी. संसद में हंगामा करना और कार्यवाही का बहिष्कार करना कांग्रेस पार्टी की संस्कृति का हिस्सा बन गया है. सड़कों पर अराजकता फैलाते हो. राहुल जी हम तो लोग ही सड़क से हैं. यह बात आप याद रखना.''

''राहुल बाबा बौखलाए हुए हैं''
उन्होंने आगे कहा, ''देश के 600 जिलों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है. राहुल गांधी जी संसद का अपमान करते हो, स्पीकर का अपमान करते हो, न्यायालय का अपमान करते हो. लोकतंत्र राहुल गांधी जी आपके झांसे में नहीं आएगा. राहुल गांधी संविधान का सम्मान नहीं करते हैं. राहुल बाबा बौखलाए हुए हैं. इसलिए हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं.''

''तीन करोड़ लोगों ने किया परेशान''

गृह मंत्री ने कहा, ''तीन करोड़ लोगों ने राहुल गांधी को परेशान किया हुआ है. यह टीम करोड़ घुसपैठिए हैं. जिसे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने जोड़ा हुआ है. इनकी रैली घुसपैठिया बचाने की रैली है.राहुल जी में पूछ सकता हूं कि 10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं क्या? पंजाब का किसान MSP की लड़ाई लड़ रहा है. मैं भगवंत मान से भी कह रहा हूं कि सरकार कैसे चलाते हैं यह नायब सिंह सैनी जी से सीखो. राहुल जी जबसे आप आए हो आपके विधायक कम हो रहे हैं और जब से मोदी जी आए हैं तब से बीजेपी के विधायक बढ़ रहे हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''जहां जीतते हो वहां मतदाता सूचि अच्छी है. जहां हारते हो वहां मतदाता सूची राब है, EVM ख़राब है. आपकी सारी विदेश यात्राओं का हिसाब किताब भारत जनता को दे दीजिए.''

ये भी पढ़ें: पीओजेके में फिर भड़की हिंसा: रावलाकोट में पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई, 5 मौतों का दावा

Topics & Tags:#India
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती | BharatSay.com