India

जेपी नड्डा ने सेवा संकल्प अभियान का किया ऐलान, एक महीने तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

N
ABP News
September 15, 20262 min read
जेपी नड्डा ने सेवा संकल्प अभियान का किया ऐलान, एक महीने तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार (15 सितंबर, 2026) को देशभर में एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की. यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर, 2026) से शुरू होगा और इसमें रक्तदान और मेडिकल कैंप्स, स्वच्छता अभियान, बेनिफिशयरी आउटरीच के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित होने वाला यह अभियान सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण पर केंद्रित रहेगा. साथ ही, सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा.

सेवा संकल्प अभियान पर बोले जेपी नड्डा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इस साल का सेवा संकल्प अभियान कई मायनों में विशेष है. 7 अक्टूबर, 2026 को नरेंद्र मोदी के पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के 25 साल पूरे होंगे.’ उन्होंने कहा, ’गुजरात से लेकर केंद्र तक मोदी की यात्रा अटूट संकल्प और प्रतिबद्धता से भरी रही है. उनकी जिम्मेदारियां भले बदलती रहीं, लेकिन उनका मिशन कभी नहीं बदला.’

सेवा संकल्प अभियान के तहत किन-किन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस के साथ होगी. इस दिन भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप और कई अन्य सर्विस एक्टिविटीज आयोजित करेंगे. शाम 7 बजे लोग प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए आशीर्वाद का दीया जलाएंगे.’

नड्डा के अनुसार, पूरे महीने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इनमें ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं, लाभार्थियों के अनुभवों को सामने लाने के लिए ‘नमो सेवा’ और आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ महिलाओं और बच्चों की भागीदारी वाला ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम शामिल है.

यह भी पढ़ेंः ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार...’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

Topics & Tags:#India
जेपी नड्डा ने सेवा संकल्प अभियान का किया ऐलान, एक महीने तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम | BharatSay.com