Science

लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला

N
ABP News
August 14, 20263 min read
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला

Google Gemini 3.7 Flash: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी तेजी से देश में विस्तार कर रही है. आज कई सारे एआई मॉडल्स मौजूद हैं जो लोगों के काम को आसान बनाने का काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में बता दें कि गूगल जेमिनी भी एक चर्चित एआई मॉडल है जो गूगल के डिवाइसेज में मिलता है. अब कंपनी ने गूगल जेमिनी का 3.7 फ्लैश लॉन्च कर दिया है. कंपनी के अनुसार, ये कंपनी का सबसे ज्यादा वर्कहॉर्स मॉडल है. बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल को कोडिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और AI एजेंट्स के लिए तैयार किया है.

क्या हुआ Gemini 3.7 Flash में बदलाव?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google ने हाल ही में अपना नया Gemini 3.7 Flash लॉन्च किया जो Gemini Flash सीरीज का सबसे नया मॉडल है. बता दें कि पिछला जेमिनी 3.6 करीब 3 हफ्तों पहले आया था और अब कंपनी ने नया 3.7 फ्लैश लॉन्च कर दिया है. बता दें कि ये नया मॉडल ऐसे कामों के लिए पेश किया गया है जिनमें ज्यादा लेवल पर सोचने की जरूरत पड़ती है. इसे नॉर्मल बातचीत के लिए नहीं उतारा गया है.

AI Agents के लिए क्यों खास है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज AI एजेंट्स का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है. नॉर्मल चैटबॉट किसी सवाल का जवाब देता है लेकिन AI एजेंट किसी गोल को हासिल करने के लिए कई अलग-अलग काम खुद कर सकता है.

Gemini 3.7 Flash इसी तरह के वर्कफ्लो को ध्यान में रखकर बनाया गया है. Google के अनुसार, मॉडल मुश्किल कमांड्स को बेहतर तरीके से समझ सकता है, कई लेवल की प्लानिंग भी कर सकता है और जरूरत पड़ने पर कई तरह के टूल्स का इस्तेमाल भी कर सकता है.

अगर किसी प्रोसेस के दौरान समस्या आती है तो मॉडल अपने तरीके को बदलने की कोशिश कर सकता है. जरूरत पड़ने पर ये यूजर से एक्सट्रा जानकारी भी मांग सकता है. इसका मतलब है कि डेवलपर्स को हर छोटे कदम पर AI को बार-बार चीजें बताने की जरूरत खत्म हो जाएगी.

कोडिंग के लिए बेहतर

जानकारी के अनुसार, Gemini 3.7 Flash को खास तौर पर डेवलपर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. Google के अनुसार, FrontierCode 1.1 Main टेस्ट में नए मॉडल ने 43.6 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है जबकि Gemini 3.6 Flash का स्कोर 34.4 प्रतिशत था. इसीलिए इस नए मॉडल को कोडिंग को बेहतर बनाने के लिए पेश किया गया है.

इतना ही नहीं, नए मॉडल का फायदा केवल कोड लिखने तक सीमित नहीं है. Google के मुताबिक, Gemini 3.7 Flash ऐसा मॉडल है जिसे कम प्राप्म्ट्स की जरूरत पड़ती है और ये आपको कम निर्देश पर ज्यादा काम करने देने में भी सक्षम है. ये किसी स्क्रीनशॉट, रेफरेंस इमेज या डिजाइन सिस्टम को देखकर उससे मिलता-जुलता इंटरफेस तैयार करने में भी सक्षम है.

यह भी पढ़ें:

Smartphone में कौन से चीज सबसे ज्यादा बैटरी खाती है?

Topics & Tags:#Science