Excitel Diwali Offer : दिवाली के मौके पर बाजार में खरीदारी से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक, हर तरफ ऑफर्स की धूम है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर या ऑफिस में नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel Broadband ने नए यूजर्स के लिए दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत कंपनी 200Mbps की इंटरनेट स्पीड वाले प्लान पर अतिरिक्त महीनों तक फ्री इंटरनेट यूज करने का मौका दे रही है.
इस ऑफर में एक नहीं दो अलग-अलग सब्सक्रिप्शन ऑप्शन दिए गए हैं. इनमें कम समय और लंबे समय तक इंटरनेट यूज करने वाले यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान शामिल हैं, हालांकि इस दिवाली ऑफर का फायदा सिर्फ नए कनेक्शन लेने वाले यूजर ही उठा सकेंगे.
3 महीने के प्लान पर मिलेंगे 2 महीने एक्स्ट्रा
Excitel के दिवाली धमाका ऑफर में पहला ऑप्शन उन यूजर्स के लिए है, जो कम समय के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहते हैं. इसके तहत कंपनी के तीन महीने वाले सब्सक्रिप्शन पर दो महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है. इस प्लान में 200Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है. इसकी कुल कीमत GST और इंस्टॉलेशन चार्ज मिलाकर करीब 3,000 रुपये है. कंपनी के मुताबिक, टैक्स से पहले इसकी प्रभावी मासिक कीमत 508 रुपये पड़ती है. ऐसे में कम अवधि के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की योजना बना रहे यूजर्स के पास यह एक ऑप्शन है.
9 महीने के प्लान पर 3 महीने इंटरनेट फ्री
कंपनी ने उन यूजर्स के लिए भी एक ऑप्शन रखा है, जो लंबे समय तक एक ही ब्रॉडबैंड कनेक्शन यूज करना चाहते हैं. इस प्लान में नौ महीने का सब्सक्रिप्शन लेने पर तीन महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी फ्री दी जाएगी. इससे यूजर्स को कुल 12 महीने तक इंटरनेट यूज करने की सुविधा मिलेगी. इस प्लान की कुल कीमत GST और इंस्टॉलेशन चार्ज सहित करीब 6,000 रुपये है. वहीं इसकी प्रभावी मासिक कीमत 424 रुपये बताई गई है. इस ऑप्शन में भी यूजर्स को 200Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी.
यह भी पढ़ें - LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?
Excitel का दिवाली धमाका ऑफर कंपनी के सभी ऑपरेशनल शहरों में उपलब्ध है. नए यूजर 30 नवंबर 2026 तक इस प्रमोशन का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर के तहत मिलने वाले अतिरिक्त महीनों और इंस्टॉलेशन से जुड़े फायदा सिर्फ कैंपेन अवधि के दौरान लिए गए नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर लागू होंगे. यह एक सीमित समय का ऑफर है. इस पर कंपनी के नियम और शर्तें लागू होंगी.
यह भी पढ़ें - Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
