Science

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो

N
ABP News
October 17, 2026•4 min read
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो

अगर आप भी अपने Phone से तगड़े लेवल की फोटो खींचने और वीडियो बनाने का शौक रखते हैं. तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारत के मार्केट में जल्द ही एक ऐसा धांसू फोन एंट्री लेने जा रहा है जो बड़े-बड़े DSLR कैमरों की छुट्टी कर सकता है.

Oppo ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप Oppo Find X10 सीरीज के लॉन्च को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है. इस सीरीज के तहत इंडियन मार्केट में दो नए मॉडल Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max उतारे जाएंगे. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ ऐसे फीचर्स टीज कर दिए हैं.

जिन्हें देखकर टेक लवर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ गई है. खास बात यह है कि इसका Pro Max मॉडल भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा. जिसके बैक पैनल पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन 200-मेगापिक्सल के कैमरे मिलेंगे. चीन में धूम मचाने के बाद अब यह फोन 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है.

भारत का पहला ट्रिपल 200MP कैमरा फोन

Oppo Find X10 Pro Max की सबसे बड़ी ताकत इसका कैमरा है. जिसे मशहूर कैमरा ब्रांड Hasselblad के साथ मिलकर ट्यून किया गया है. इसमें पीछे की तरफ तीनों ही लेंस 200-मेगापिक्सल के दिए गए हैं. जो मोबाइल फोटोग्राफी के मामले में एक नया रिकॉर्ड है. इसका प्राइमरी कैमरा 200MP का Ultra HDR शूटर है जो 1/1.3-इंच के बड़े ISOCELL HPC सेंसर और f/1.5 अपर्चर के साथ आता है.

इसके साथ ही इसमें वीडियो और फोटो को स्टेबल रखने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा, वाइड शॉट्स लेने के लिए इसमें 200MP का अल्ट्रा-सेंसिंग अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जो ऑटोफोकस फीचर को सपोर्ट करता है.

वहीं दूर की चीजों को बिना क्वालिटी खराब किए जूम करने के लिए 200MP का ही टेलीफोटो लेंस लगाया गया है. जिसमें ISOCELL HP5 सेंसर और OIS का सपोर्ट मौजूद है. यानी आप वाइड फोटो लें या जूम शॉट, क्वालिटी एकदम DSLR जैसी मिलने वाली है.


स्टैंडर्ड मॉडल और सेल्फी कैमरे में भी मिलेगा जबरदस्त दम

सिर्फ टॉप मॉडल ही नहीं बल्कि इस सीरीज का बेस मॉडल यानी Oppo Find X10 भी कैमरा फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है. इसमें भी यूजर्स को Hasselblad से ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इस फोन में 200MP का Ultra-Clear मेन कैमरा ISOCELL HPE सेंसर और OIS के साथ और जूमिंग के लिए 200MP का ही अल्ट्रा-सेंसिंग टेलीफोटो लेंस दिया गया है.

इसके साथ तीसरा कैमरा 50MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस के तौर पर मिलता है. अब अगर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें तो कंपनी ने फ्रंट कैमरे पर भी खास ध्यान दिया है. दोनों ही मॉडल्स के फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का Ultra-Clear सेल्फी कैमरा लगाया गया है. इस फ्रंट लेंस की सबसे अच्छी बात यह है कि यह 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू यानी FOV को सपोर्ट करता है. इसमें आप बिना सेल्फी स्टिक के भी आसानी से बड़ी ग्रुप सेल्फी और व्लॉगिंग वीडियो शूट कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी

रात में भी तगड़े फोटो

अक्सर स्मार्टफोन से रात या कम रोशनी में फोटो खींचने पर पिक्सल फटने लगते हैं लेकिन Oppo ने यहां भी खेल कर दिया है. कंपनी ने इस नई सीरीज में अपना खास LUMO Hyper Pixel और LUMO True इमेज इंजन शामिल किया है. जो फोटो के कलर्स और डिटेल्स को एकदम नेचुरल रखता है.

इसके अलावा Oppo Find X10 Pro Max में नई DeepPix सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जा रही है. यह टेक्नोलॉजी खास तौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाती है जिससे रात के अंधेरे में भी एकदम ब्राइट और शार्प फोटो क्लिक होती हैं.


इस दिन भारत में होगा लॉन्च

रिपोर्ट्स के इन फोन को भारत में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है. इससे हैवी गेमिंग और 4K वीडियो एडिटिंग जैसे काम एक दम स्मूथ तरीके से होंगे. आपको बता दें यह पूरी सीरीज 22 अक्टूबर को भारत में लाॅन्च होगी तब ही इसकी कीमत रिवील की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

Topics & Tags:#Science