India

तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'

N
ABP News
October 22, 2026•3 min read
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा-  'आप इसी तरह...'

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी. विजय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,
'केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं, जिससे आप इसी तरह देश की सेवा करते रहें.' वर्ष 2019 से देश के गृह मंत्री का पद संभाल रहे शाह गुरुवार को 62 साल के हो गए.

तमिलनाडु सीएम के अलावा, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने गृह मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राष्ट्रहित के प्रति आपका अटूट समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के निरंतर सामर्थ्य की कामना करता हूं.'

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने शाह को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी प्रशासनिक समझ ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले, ताकि वह जनता की सेवा करते रहें.'

शाह ने जताया आभार

शाह ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, 'आपके सराहना भरे शब्द देश को गौरव, समृद्धि और प्रगति की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए काम करते रहने के हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं.'

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'कुशल संगठनकर्ता, देश को घुसपैठिया एवं नशा मुक्त बनाने और सहकारिता क्षेत्र में नवाचार के प्रणेता अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई. आपके नेतृत्व में भारत न सिर्फ सुरक्षित एवं समृद्ध बन रहा है बल्कि देशविरोधी ताकतों को देश के अंदर और बाहर, हर मोर्चे पर करारा जवाब भी दे रहा है. भगवान सोमनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.'

प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'

Topics & Tags:#India
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...' | BharatSay.com