India

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

N
ABP News
October 27, 2026•2 min read
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

सीजेपी नेता आशुतोष रांका सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वो हर मुद्दे पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा ने एक ही कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदे हैं. आईएएस शिखर अग्रवाल को लेकर रिपोर्ट सामने आने के बाद आशुतोष को वो समय याद आ गया है जब इन्हीं ने उन्हें 4 घंटे इंतजार करवाया था.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक आईएएस शिखर अग्रवाल, उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा, दोनों बेटों और सास-ससुर ने ढाई साल में एक ही कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदे हैं. ये प्रॉपर्टी खरीदने के बाद उन्होंने कंपनी को 1.80 करोड़ सालाना की लीज पर इन्हें दे दिया है.

आशुतोष रांका को आया गुस्सा
आईएएस शिखर अग्रवाल की रिपोर्ट पढ़ने के बाद आशुतोष रांका को गुस्सा आ गया है. उन्होंने ये रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, शिखर अग्रवाल की हेकड़ी याद है. ढोल का बाढ़ जंगल पर मेरे पहले विरोध-प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने हमें अपने दफ्तर के बाहर 4 घंटे तक इंतजार करवाया, और फिर उनके गार्ड्स ने हमसे बस चले जाने को कह दिया.

क्या है ढोल का बाढ़ जंगल प्रोटेस्ट

जयपुर के सांगानेर इलाके में स्थित लगभग 105 एकड़ के हरे-भरे जंगल को बचाने के लिए ये प्रमुख पर्यावरण आंदोलन चलाया गया था. इस आंदोलन में रीको इस एरिया में प्राकृतिक रूप से विकसित ग्रीन एरिया को खत्म करके इसमें मॉल, मंडपम और बिल्डिंग बना रहे थे. जिसके विरोध में प्रकृति प्रेमी आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरे थे.

बता दें शिखर अग्रवाल राजस्थान कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी हैं. वो इस समय अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) उद्योग, एमएसएमई (MSME), और रीको (RIICO) के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं. उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर राजस्थान कैडर की आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं.

आशुतोष रांका की बात करें तो जमानत पर छूटने के बाद से वो किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हैं. सीजेपी ने फिलहाल प्रोटेस्ट पर विराम लगा दिया है. हालांकि सोशल मीडिया के जरिए सीजेपी के नेता अपनी बात लोगों के सामने रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट

Topics & Tags:#India
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया' | BharatSay.com