Apple के लिए आज यानी 31 अगस्त 2026 का दिन बेहद खास है. करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद Tim Cook का CEO के तौर पर आखिरी दिन है. हालांकि, वह Apple को पूरी तरह अलविदा नहीं कहेंगे. कंपनी में उनकी भूमिका बदल जाएगी और अब उनकी जगह एक अनुभवी हार्डवेयर इंजीनियर लेने जा रहे हैं.
15 साल बाद बदल रहा Apple का लीडर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Tim Cook ने अगस्त 2011 में Steve Jobs के बाद Apple के CEO की जिम्मेदारी संभाली थी. उनके कार्यकाल में कंपनी ने iPhone के अलावा कई नए प्रोडक्ट और सर्विस कैटेगरी में अपनी पकड़ मजबूत की. Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे प्रोडक्ट्स इसी दौर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहे.
Cook के दौर में Apple ने सर्विसेज बिजनेस को भी काफी विस्तार दिया था. Apple Music, Apple TV+, iCloud+, Fitness+ और Apple Arcade जैसी सर्विसेज ने कंपनी के कारोबार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: Apple यूजर्स को झटका! TV और One सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमत
अब कौन संभालेगा Apple की कमान?
जानकारी के मुताबिक, Tim Cook के बाद John Ternus Apple के नए CEO होंगे. Apple ने अप्रैल 2026 में ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया था कि Ternus 1 सितंबर 2026 से कंपनी के CEO का पद संभालेंगे. ये बदलाव Apple के बोर्ड ने सर्वसम्मति से मंजूर किया था.
Ternus फिलहाल Apple में Senior Vice President of Hardware Engineering के पद पर हैं. वह कंपनी के हार्डवेयर डेवलपमेंट से जुड़े बड़े फैसलों और टीमों की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं. वह वर्ष 2001 में Apple से जुड़े थे और करीब 25 साल से कंपनी का हिस्सा हैं.
कौन हैं John Ternus?
John Ternus मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. Apple में अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने iPhone, iPad, Mac और AirPods समेत कई जरूरी हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.
उनका Apple के प्रोडक्ट डेवलपमेंट में लंबा एक्सपीरिएंस कंपनी के लिए जरूरी माना जा रहा है. खासकर ऐसे समय में जब Apple को AI के क्षेत्र में Google, Microsoft और दूसरी टेक कंपनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है.
Tim Cook अब क्या करेंगे?
CEO पद छोड़ने के बाद Tim Cook Apple से अलग नहीं होंगे. वह कंपनी के Executive Chairman बनेंगे. यानी कंपनी के रोजमर्रा के संचालन की जिम्मेदारी Ternus के पास होगी जबकि Cook बोर्ड लेवल पर जरूरी रणनीतिक मामलों में भूमिका निभाते रहेंगे.
Ternus के सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
नए CEO के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में Artificial Intelligence, Siri की अगली पीढ़ी, नए iPhone और प्रोडक्ट इनोवेशन शामिल हैं. Apple को AI रेस में अपनी कंडिशन मजबूत करनी होगी और साथ ही अपने मौजूदा हार्डवेयर बिजनेस की रफ्तार भी बनाए रखनी होगी. दिलचस्प बात ये है कि Ternus के CEO बनने के बाद Apple एक नए दौर में एंट्री करेगा लेकिन Tim Cook का एक्सपीरिएंस भी कंपनी के साथ बना रहेगा. ऐसे में आने वाले महीनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि John Ternus Apple की रणनीति में कितना बदलाव करते हैं और कंपनी को AI की दौड़ में किस तरह आगे ले जाते हैं.
यह भी पढ़ें:
कैसे वापस मिल जाता है चोरी हुआ फोन? जानें किस तरीके से ये ऐप करता है मदद
