प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की है. इस दौरान ED की टीम अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है, जो मोगा-लुधियाना रोड पर स्थित है. ED की टीम के साथ CRPF की भी टीम मौजूद है.
डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रधान भी हैं. AAP ने उन्हें 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मोगा से दोबारा उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच से जुड़े अन्य जानकारी सामने नहीं आए हैं.
ब्रेकिंग अपडेट की जा रही है....
Topics & Tags:#India
