Science

8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं

N
ABP News
October 18, 2026•3 min read
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं

एक वक्त था जब लोगों को एक बढ़िया 5G फोन खरीदने के लिए कम से कम 15 से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे. लेकिन अब टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि बेहद कम बजट में भी धांसू 5G फोन्स मार्केट में मिल रहे हैं. अगर आपके पास बहुत पैसे नहीं है बस 7-8 हजार है तो भी आपको एकदम बढ़िया फीचर्स के साथ अच्छा 5G फोन मिल जाएगा. मार्केट में इस वक्त कई फोन ऐसे हैं जो आपको काफी सस्ते मिल जाते हैं क्योंकि यह फोन रिफर्बिश्ड होते हैं.

अगर आप भी इन दिनों ऐसे ही किसी सस्ते फोन की तलाश में है तो POCO C75 5G काफी सस्ता बिक रहा है. यह फोन उन यूजर्स के लिए एकदम फायदे का सौदा है जो कम कीमत में तेज 5G इंटरनेट और बड़े डिस्प्ले का मजा लेना चाहते हैं. मात्र 7799 रुपये की कीमत में मिल रहे इस फोन के फीचर्स काफी धांसू हैं. इसमें तगड़ी बैटरी से लेकर शानदार कैमरा और स्मूथ डिस्प्ले तक सब कुछ मिलता है. चलिए आपको बताते हैं इस फोन के वेरिएंट्स और फीचर्स की पूरी जानकारी

महज इतने में 5G फोन

POCO C75 5G रिफर्बिश्ड Phones की रेंज काफी सस्ता फोन है. मार्केट में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ सिर्फ 7799 रुपये में मिल रहा है. आपको बता दें यह रिफर्बिश्ड फोन आप ऑनलाइन Cashify की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. वहीं आपके इसके स्टोर भी विजिट कर सकते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो POCO C75 5G के बैक पैनल पर प्रीमियम सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. जो इसे महंगे फोन जैसा लुक देता है. यह फोन एनचांटेड ग्रीन, एक्वा ब्लू और सिल्वर स्टारडस्ट जैसे तीन अच्छे कलर ऑप्शन्स में आता है. स्क्रीन के मामले में भी यह फोन किसी से पीछे नहीं है. इसमें 6.88 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.


फोन के फीचर्स

इस 5G फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है. यह चिपसेट 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है यानी कि फोन कम बैटरी खर्च करते हुए भी तेज परफॉर्मेंस देता है. इस प्रोसेसर की वजह से फोन में हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है और रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग बिना किसी रुकावट के हो जाते हैं. अगर 64GB स्टोरेज कम पड़े तो आप इसमें अलग से मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज को 1TB तक आराम से बढ़ा सकते हैं. लेकिन POCO के इस माॅडल में एक दिक्कत है कि यह सिर्फ Jio 5G सपोर्ट करता है.


50MP का सोनी कैमरा

इसके कैमरा और बैटरी की है बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन Sony सेंसर लगाया गया है. इस कैमरे से दिन की रोशनी के साथ-साथ कम लाइट में भी काफी क्लियर और सोशल मीडिया रेडी फोटोज क्लिक होती हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

मिलती है तगड़ी बैटरी

Power Backup की बात करें तो इसमें 5160mAh की बड़ी बैटरी लगी है. जो एक बार फुल चार्ज करने पर आराम से डेढ़ से दो दिन तक चल जाती है. यह फोन 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग और 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे जरूरी फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं. कम बजट में यह रिफर्बिश्ड 5G फोन बढ़िया डील है

यह भी पढ़ें: भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो

Topics & Tags:#Science