Science

120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन

N
ABP News
October 18, 2026•3 min read
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन

Tecno ने भारत में अपनी Spark 50 सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लॉन्च किया है. यह इस सीरीज का दूसरा मॉडल है और हाल ही में पेश किए गए Tecno Spark 50 5G के बाद आया है. नए फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6,500mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फोन की कीमत और दूसरे खास फीचर्स क्या हैं.

Tecno Spark 50S 5G के खास फीचर्स क्या हैं?

Tecno Spark 50S 5G में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है. इसमें 2.0GHz की स्पीड वाले छह एफिशिएंसी कोर और 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं. फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की LCD टचस्क्रीन दी गई है. फोन में HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 260 ppi है.

Tecno Spark 50S 5G का कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी की बात करें तो फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS का सपोर्ट मिलता है. फोन के पीछे एक कैमरा दिया गया है, जिसे लंबी डिजाइन वाले कैमरा मॉड्यूल में लगाया गया है.

यह भी पढ़ें - अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर

Tecno Spark 50S 5G की कीमत और सेल

Tecno Spark 50S 5G को भारत में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा. फोन की बिक्री भारत में 20 अक्टूबर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए शुरू होने वाली है. इसे दो कलर ऑप्शन Burgundy Red और Breeze Blue में खरीदा जा सकेगा.

धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा

Tecno Spark 50S 5G में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फोन 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी टिक सकता है. इसमें IP64 रेटिंग भी है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है.

यह भी पढ़ें - गैजेट की वारंटी का हिसाब कैसे रखती है कंपनी? समझें डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम

Topics & Tags:#Science