Science

1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स

N
ABP News
September 10, 20263 min read
1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स

Apple ने आज अपना बहुप्रतिक्षित फोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को 1199 डॉलर की शुरूआती कीमत में उतारा है. बता दें कि इन दोनों मॉडल को नए 2nm A20 Pro चिपसेट के साथ पेश किया गया है. हालांकि, कंपनी ने इस बार सीरीज का बेस मॉडल यानी iPhone 18 को नहीं लॉन्च किया है.

कैसा है डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में कंपनी ने 6.3 इंच की स्क्रीन दी है जबकि iPhone 18 Pro Max को बड़े 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ उतारा है. दोनों फोन में Dynamic Island भी मौजूद है. इस बार Apple ने Dynamic Island को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाया है. बता दें कि इस बार ये एक साथ तीन लाइव अपडेट्स की ट्रैकिंग दिखा सकता है जिससे यूजर्स को अलग-अलग एक्टिविटी की जानकारी स्क्रीन पर मिलती रहेगी.

शानदार कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो कंपनी ने दोनों मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया है. इसमें 48MP का मेन कैमरा शामिल है जिसमें वेरिएबल अपर्चर का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 48MP टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: Apple का AI अब सिर्फ iPhone में नहीं? Siri से लेकर Smart Home तक बड़ा प्लान

बैटरी में भी बड़ा अंतर

इस बार फोन में लंबा बैटरी बैकअप भी उपलब्ध कराया है. Apple के मुताबिक iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. वहीं, ज्यादा बड़े iPhone 18 Pro Max में ये आंकड़ा 45 घंटे तक पहुंच जाता है. Pro Max मॉडल में यूजर्स को जबरदस्त बैटरी बैकअप देखने को मिल जाएगा.


iOS 27 के साथ आए दोनों फोन

आपको बता दें कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कंपनी का नया iOS 27 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा. यानी यूजर्स को फोन सेटअप करने के बाद सीधे नए ऑपरेटिंग सिस्टम का एक्सपीरिएंस भी मिल जाएगा.


इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इनका नया A20 Pro प्रोसेसर है. Apple ने इसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया है. नए चिप में 6-कोर CPU दिया गया है जिसमें 4 एफिशिएंसी कोर शामिल हैं. इसके अलावा इसमें 7-कोर GPU भी मौजूद है.

कितनी है कीमत

कंपनी ने iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर रखी गई है. वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है. इन दोनों फोन की ऑफिशियल बिक्री 12 सिंतबर से शुरू होगी. इस बार Apple ने iPhone 18 सीरीज के रेगुलर मॉडल को लॉन्च न करके अपने Pro मॉडल पर ज्यादा फोकस किया है. माना जा रहा है कि कंपनी बेस iPhone 18 को 2027 में लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

Apple iPhone 18 Launch : कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?

Topics & Tags:#Science