India

'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते

N
ABP News
October 31, 2026•2 min read
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते

बीजेपी सांसद संबित पात्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने विपक्षी दल पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नेहरू के समय देश में पहली वोट चोरी हुई थी. लोकतंत्र के साथ विपक्ष मजाक कर रहा है.सरदार पटेल का वोट चोरी करके नेहरू पीएम बने थे. उससे पहले सरदार पटेल को पीएम बनाने के लिए वोटिंग हुई थी.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के समय 10 बार SIR हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि अगर 13 करोड़ लोगों का नाम SIR के जरिए नाम काटा है तो उन्हें सड़कों पर होना चाहिए था. उन्होंने दावा किया कि 1 करोड़ लोगों के नाम काट दिए गए है, जो दो जगहों पर वोट देते थे.

इंडिया गठबंधन की महारैली

कांग्रेस के नेतृ्त्व में इंडिया गठबंधन रविवार (1 नवंबर 2026) को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR को लेकर महारैली निकालने वाली है. इस दौरान इंडिया गठबंधन में शामिल अलग-अलग पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी. इसके अलावा SIR में जिस तरह की धांधली का आरोप लगाया है उस पर निष्पक्ष जांच की मांग करेगी. इसको लेकर विपक्षी दलों ने कमर कस ली है. इस दौरान कांग्रेस, TMC, RJD जैसी तमाम पार्टियां शामिल होने जा रही है.

SIR विवाद क्या है?

SIR चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची की जांच और उसे अपडेट करने की प्रक्रिया है. इसका मकसद मरे हुए, ट्रांसफर, डुप्लीकेट और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखना है. SIR प्रक्रिया 2025-26 में शुरू हुई. इसको लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया है. विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम भी हटाए जा रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में प्रदर्शन हुए हैं.

Topics & Tags:#India
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते | BharatSay.com